खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे में नाबालिग मतिमंद लड़की के साथ दुष्कर्म

मुंबई, 26 दिसम्बर (हि.स.)। पुणे जिले के शिरूर तहसील में शिक्रापुर पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र पाबल में स्थित निवासी विद्यालय में पढ़ रही 17 वर्षीया नाबालिग मतिमंद लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की को परेशानी होने पर विद्यालय के शिक्षक ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया तो डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके बताया कि वह गर्भवती है। विद्यालय की ओर से यह जानकारी लड़की के अभिभावक को दी गई और लड़की की मां ने शिक्रापुर पुलिस थाने में नाबालिग मतिमंद के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सोमवार को दर्ज करवाया है।

पुणे जिले की शिक्रापुर पुलिस ने बताया कि मतिमंद नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस थाने में अपनी लड़की के साथ दुष्कर्म करके उसे गर्भवती बनाए जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि लड़की को पढ़ने के लिए पाबल में स्थित निवासी विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया था और उसके अभिभावक पुणे में रहते हैं। विद्यालय में वह बीमार थी, इसलिए उसके माता-पिता इलाज के लिए उसे घर लाए थे। उसकी तबियत ठीक हो गई तो उसे पढ़ने के लिए पुन: विद्यालय में भेज दिया गया। 

इसके बाद उसे परेशानी हुई तो विद्यालय के शिक्षक ने उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करके बताया कि यह लड़की गर्भवती है। इससे परेशान होकर विद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी मतिमंद लड़की के अभिभावक को दी। इस आशय की जानकारी मिलने के बाद लड़की के माता-पिता अस्पताल पहुंचे और लड़की को विश्वास में लेकर उससे जानकारी चाही।
जानकारी मिलने के बाद लड़की की मां ने अपनी बेटी के साथ हुए अत्याचार की शिकायत शिक्रापुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close