Home Sliderखबरेविदेश

पेरिस में इलाज कराना चाहता हैं ये बिकनी किलर

काठमांडू, 08 जून = नेपाल की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे बिकनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज दिल की बीमारी से परेशान है। वह अपना इलाज पेरिस में कराना चाहता था, लेकिन शनिवार को यहां एक अस्पताल में उसके दिल का ऑपरेशन होगा। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

images
विदित हो कि साल 2003 में शोभराज को नेपाल के एक कैसिनो में गिरफ्तार किया गया था। वह एक हत्या मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वैसे उसके उपर 12 लोगों की हत्या करने का आरोप है। कुछ दिनों पहले वह जेल में गिरकर बेहोश हो गया था। वह नेपाल की जगह पेरिस में अपना ऑपरेशन इसलिए कराना चाहता है कि यहां खतरा अधिक है।

उसका इलाज करने वाले अस्‍पताल के डॉक्‍टरों का इस मसले पर कहना है कि शोभराज की हालत बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन वह काफी बीमार है. उसको तत्‍काल वाल्‍व रिप्‍लेसमेंट और सर्जरी की जरूरत है इसलिए 10 जून (शनिवार) को उसकी सर्जरी की जाएगी।

charlessobhraj_3

चीन ने अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट को ठहराया गैर जिम्मेदार

उल्लेखनीय है कि चार्ल्‍स शोभराज (73) वियतनाम और भारतीय मूल का सीरियल किलर है। 1970 के दशक में दक्षिण पूर्व एशिया में उसने कई पश्चिमी पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था। इसके बाद उसे ‘ बिकिनी किलर’ कहा जाने लगा। साल 1976 और 1997 के दौरान वह भारत की तिहाड़ जेल में भी रहा था। रिहा होने के बाद वह पेरिस चला गया और साल 2003 में नेपाल लौटा था जहां एक पुराने मामले में उसे गिरफ्तार किया गया और अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

Related Articles

Back to top button
Close