Home Sliderदेशनई दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे को चुनाव में बहुमत पाने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (हिस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जापान में हाल में हुए आम चुनाव में बहुमत पाने पर बधाई दी। 

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा,’ प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपको दिल से आम चुनाव में बहुमत जीतने की बधाई। मैं आशा करता हूं कि हम-आप आगे भी इसी तरह मिलकर काम करते रहेंगे। 

जापान की संसद के निचले सदन के लिए हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव नतीजों में शिंजो आबे की पार्टी के गठबंधन ने दो तिहाई सीटों पर जीत हासिल की है। अब शिंजो आबे अगले तीन साल के लिए जापान के प्रधानमंत्री होंगे। इसी के साथ शिंजो आबे जापान के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। शिंजो आबे के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं थी। लेकिन एक मजबूत विपक्ष के नहीं होने और उत्तरी कोरिया के मिसाइल हमलों के चलते जापान के मतदाताओं ने शिंजो आबे को एक और बार जीत दिला दी। 

शिंजो आबे की जीत से भारत को फायदा होगा। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच दोस्ती जगजाहिर है। मई, 2014 में भारतीय आम चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिका या किसी यूरोपीय देश जाने के बजाय जापान यात्रा को चुना था। जिससे के बाद से ही वैश्विक राजनयिक गलियारों में ये कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले समय में भारत-जापान के संबंध महज औपचारिक न होकर मजबूत होंगे। मोदी सरकार के तीन साल में ये बात सच साबित होती दिख रही है। शिंजो आबे की सरकार ने ही भारत में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए कर्ज और तकनीकी सहयोग दिया है। 

Related Articles

Back to top button
Close