Home Sliderखबरे

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी में प्रियंका के लुक ने किया सबको दीवाना , हो रही हैं खूब ……….

मुंबई। ब्रिटेन के शाही घराने के चिराग प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल की  शादी में दुनिया के कई बड़े सितारों ने हिस्सा लिया तो वही प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने लुक से सबको प्रभावित किया जिसकी  खूब चर्चा हो रही है।

विंडसॉर कैसेल के सेंट जॉर्ज चैपल पहुंची प्रियंका जाने माने फैशन डिजाइनर विविएने वेस्टवुड के सूट पहन कर आई थीं। ये हल्का ग्रे समर मोती जैसी चमक वाला सूट हैंडक्राफ्टेड था। उनका फेसिनेटर ( टोपी जैसा हेडपीस) बेहद ही आकर्षक लग रहा था ।

प्रियंका वहां अभिनेत्री एबीगेल स्पेंसर के साथ पहुंची थी। प्रियंका, दुल्हन की तरफ़ से इनवाइटेड थीं क्योंकि उनकी मेगन से पुरानी और करीबी दोस्ती है।प्रियंका ने कहा कि मैं मेगन को कुछ साल से जानती हूँ। बेहद ख़ुश हूँ। प्रियंका ने पहले भी कहा था कि मेगन गर्ल्स और वुमन के लिए आइकन हैं। वो बहुत अच्छी हैं। पूरे वर्ल्ड के बारे में सोचती हैं और बदलना भी चाहती हैं।

इस शाही शादी में कई फिल्मी हस्तियां थी, हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी भी अपनी पत्नी के साथ दिखे। प्रिंस हैरी और मेगन के बीच दो साल पहले मुलाकात हुई थी और उन्होंने उसके बाद शादी का फैसला किया। मेगन राजकुमार हैरी से तीन साल बड़ी हैं। मेगन अपनी बात खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। साल 1992 में हिंसा के बाद उनके खुलकर आये बयान काफी चर्चा में रहे। मेगन और प्रिंस हैरी दोनों ही पशु प्रेमी हैं। मेगन बड़ी ही खुद्दार हैं। एक बार मेगन ने कहा था कि वह ऐसी महिला नहीं बनना चाहती जो बस पति के पैसों पर ऐश करे, बल्कि वो एक ऐसी महिला बनने की चाह रखती हैं जो खुद कमाए।

ये मेगन की दूसरी शादी है। प्रिंस हैरी से पहले मेगन ने प्रोड्यूसर ट्रेवर एंगलसन से शादी की थी जो सिर्फ दो साल चली। बाद में कनाडा के शेफ़ कोरी विटेलो से भी वो रिलेशनशिप में रहीं।

सलमान-प्रियंका के इस फिल्म में काम करेंगी दिशा , ट्विटर पर किया ऐलान

प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के लिए गई थी तब से उनकी हॉलीवुड के कई सितारों से अच्छी दोस्ती हो गई है। क्वांटिको के तीन सीजन अब ख़त्म हो चुके हैं इसलिए वो भारत हमेशा के लिए लौट रही हैं। सबसे पहले वो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में शूटिंग करेंगी और उसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ शोनाली बोस की फिल्म में भी काम करेंगी। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन की चौथी मराठी फिल्म पानी की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
Close