Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महारष्ट्र : किसानों की हड़ताल हुई हिंसक, पुलिस ने की हवा में गोलीबारी व लाठीचार्ज

मुंबई, 04 जून: महाराष्ट्र में चल रही किसानों की हड़ताल हिंसक मोड़ पर पहुंच गई है। किसानों की हड़ताल जहां चौथे दिन में प्रवेश कर गई है, वहीं नासिक में 200 से 300 किसान एक जगह जमा होकर रास्ते से आने-जाने वाले ट्रकों को रोककर उसमें लादे गए टमाटर और प्याज को फेंकना शुरु कर दिया। पुलिस ने किसानों को ऐसा करने से रोका तो किसान आक्रामक हो गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और बाद में हवा में गोलीबारी की, तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आ सकी।

गौरतलब है कि गुरुवार से शुरु किसानों की हड़ताल आज रविवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। किसान अपनी मांगें न मानी जाने के कारण शासन-प्रशासन का विरोध कर रहे हैं। सरकार की ओर से किसानों को चर्चा के लिए बुलाया गया था। इस चर्चा के दौरान जहां एक ओर हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की गई, वहीं दूसरी ओर किसानों ने सरकार की ओर से मंजूर की गई मांगों को नामंजूर करते हुए हड़ताल पर ही रहने की घोषणा कर दी। इससे शासन और किसानों के बीच टकराव की नौबत आ गई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों की अधिकांश मांगों को मंजूर करने की घोषणा करते हुए कहा था कि अल्प भूधारक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और उनकी फसलों को उचित मूल्य मिलेगा, इसके बाद हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की गई। पर किसानों का कहना है कि उनकी सौ प्रतिशत मांगे मानी जानी चाहिए, इसके बाद ही हड़ताल खत्म होगी।

अपनी सौ प्रतिशत मांगे पूरी होती न देख अब किसान आक्रामक हो गए हैं और टमाटर, प्याज और साग-सब्जी से लदी ट्रकों को रोककर उसमें लदे सामानों को उतार, उतार कर फेंकना शुरु कर दिया। किसानों को रोकने के लिए पहले पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बाद में हवा में गोलीबारी करनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए नासिक जिले के पालकमंत्री गिरीश महाजन नासिक में ही डेरा डाले हुए हैं।

यह भी पढ़े : लंदन आतंकी हमला: भारतीय उच्चायोग ने जारी किए इमरजेंसी नंबर, 6 लोगो की मौत

Related Articles

Back to top button
Close