खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

फायर ब्रिगेड के अधिकारी 1 फरवरी से हड़ताल पर

मुंबई, 25 जनवरी (हि.स.)। मुंबई में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी मुंबई पुलिस आयुक्त को दी है। मुंबई अग्निशमन दल एसोसिएशन का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नही किया गया तो पूरा दल 1 फरवरी से काम करना बंद कर देगा। हालांकि मनपा आयुक्त की ओर से इस संदर्भ में किसी तरह की प्रतिक्रिया नही मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार लोअर परेल स्थित कमला मिल में आग लगने के बाद अग्निशमन दल के कई अधिकारियों की जांच की जा रही है। इससे अग्निशमन दल के अधिकारी नाराज हैं। अधिकारियों का कहना है कि जवानों की कमी के बावजूद बिना ड्युटी ऑवर्स देखे अग्निशमन दल के जवान आग लगने की घटना पर तत्काल पहुंचते हैं। अधिकारियों व जवानों की कमी के कारण वे क्लेरिकल काम नही कर पाते। इसका खामियाजा कमला मिल आग प्रकरण के बाद अग्निशमन दल के अधिकारियों को भुगतना पड़ रहा है। इस तरह की जांच बंद करने, जवानों की संख्या बढ़ाये जाने, ड्युटी ऑवर्स तय किए जाने संबंधित मांगों पर तत्काल विचार किया जाना जरुरी है।

Related Articles

Back to top button
Close