खबरेस्पोर्ट्स

फीफा ने पेरू के कप्तान गुरेरो को किया 30 दिन के लिए निलंबित

लीमा, 04 नवंबर (हि.स.)। फीफा ने डोपिंग टेस्ट में नाकाम रहने के कारण पेरू के कप्तान और स्ट्राइकर पाओलो गुरेरो को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। पेरूवन फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार, अर्जेंटीना के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद 5 अक्टूबर को गुरेरो का परीक्षण किया गया था, जिसमें वह असफल हो गये। 

हालांकि फेडरेशन ने प्रतिबंधित पदार्थ का खुलासा नहीं किया है और अगर गुरेरो की सजा बरकरार रही तो पेरू इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के दोनों मैच में अपने मुख्य स्ट्राइकर के बिना खेलेगा। पेरू और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच 11 और दूसरा मैच 16 नवंबर को खेला जायेगा।

फेडरेशन ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि तथ्यों को जल्द ही स्पष्ट किया जाएगा और यह इस मामले का हमेशा के लिए निपटारा हो सकता है। 

गुरेरो फुटबॉल क्लब फ्लैमेन्गो के लिए खेलते हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिकी क्वालीफ़ायर में छह गोल किये थे। इस प्रतियोगिता में पेरू पांचवे स्थान पर रहा था। 

Related Articles

Back to top button
Close