Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कर्नाटक के युवाओं की मोदी ने की तारीफ, कहा प्रतिभा खूब दिशा देने की जरूरत

नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कर्नाटक विधानसभा के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वह प्रतिदिन चार-चार सभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा नमो ऐप के जरिए भी वह समाज के विभिन्न वर्गों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक का चुनाव भाजपा कार्यकर्ता नहीं, बल्कि कर्नाटक की जनता लड़ रही है। हमें राज्य के उन लाखों-करोड़ों युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है, जिनमें प्रतिभा तो है, लेकिन पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।

युवाओं की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के युवाओं ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उसे सही दिशा दिए जाने की जरूरत है। ज्ञात हो 1 मई से पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथ में ले रखी है। अब वह पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नमो मंत्र दे रहे हैं। इसकी जानकारी पीएम ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सुबह 9 बजे वह कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उन्होंने लिखा हमारे युवा कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं। और केंद्र सरकार के बेहतर काम को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। लगातार पार्टी की आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले एक मई को पीएम मोदी ने भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भी नमो ऐप के जरिए संवाद किया था और उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की थी।

48 घंटों में धरती की सोलर स्टार्म से होगी टक्कर, बंद हो सकती हैं सैटेलाइट सेवाएं

कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी तमाम रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने एक मई से अपना चुनावी अभियान शुरू करते हुए पहले ही दिन धुआंधार तीन रैलियां की थीं। राज्य में पीएम की रैली में बढ़ते जनसैलाब के बाद उन्होंने रैलियों की संख्या भी बढ़ा दी है। अब वे राज्य में 21 रैलियां करेंगे। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस की आक्रमकता बढ़ती जा रही है। लगातार दोनों ही दल के शीर्ष नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा, जबकि 15 मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close