Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

बारहवीं रिजल्ट : 89. 50% लाकर लड़कियों ने मारी बाजी

मुंबई, 30 मई = महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल की ओर से फरवरी/मार्च 2017 में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम 89. 50 प्रतिशत रहा है। लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी है। विद्यार्थियों को 9 जून को अंक तालिका दी जाएगी।

मुंबई : अब दिव्यांग बच्चों को मिलेगा एक हजार रुपये का भत्ता

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल अध्यक्ष गंगाधर म्हमाणे ने फरवरी/मार्च 2017 में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 2.90 प्रतिशत बढ़ा है|लड़कों की अपेक्षा लड़कियां परीक्षा परिणाम में आगे रही हैं।

इस वर्ष लड़कियों का परीक्षा परिणाम 93.05 प्रतिशत रहा है तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 86.65 प्रतिशत रहा है। दिव्यांग बच्चों का परीक्षा परिणाम 93.01 प्रतिशत है। इस वर्ष कोकण विभाग का परीक्षा परिणाम सबसे अधिक 95.20 प्रतिशत, तो मुंबई विभाग का परीक्षा परिणाम 88.21 प्रतिशत रहा है। पुणे विभाग का परीक्षा परिणाम 91.16 प्रतिशत रहा है। इस तरह से फरवरी/मार्च 2017 में ली गई परीक्षा परिणाम में दिव्यांग बच्चे सबसे आगे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close