बिहारराज्य

बिहार : शादी समारोह में चल रहे नाच-गाना के बीच, महिला पर अचानक चली गोलियां और मौत

पटना, सनाउल हक़ चंचल-13 जून : बेगूसराय में सोमवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव की है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले  2012 में महिला के पति अरुण सिंह की हत्या गोली मार कर कर दी गई थी। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में संबंधियों पर ही हत्या करने का आरोप लग रहा है, जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना का पता चलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी के मुताबिक हत्यारों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला पड़ोस के शादी समारोह में भाग लेने गई थी। 

यह भी पढ़े : दूल्हा को देखकर मंडप से उठकर भागी दुल्हन, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात

Related Articles

Back to top button
Close