खबरेस्पोर्ट्स

ब्लेक को मिला कांस्य

गोल्ड कोस्ट (ईएमएस)। जमैका के दिग्गज फर्राटा धावक योहान ब्लेक राष्ट्रमंडल खेलों में लय में नजर नहीं आये। ब्लेक पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे। 10.19 सेकंड के साथ उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के अकानी सिमबाइन को स्वर्ण पदक मिला।

सिमबाइन ने 10.03 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के ही हेनरिको ब्रुइनटाइस ने 10.17 सेकंड समय निकालकर रजत पदक जीता। वहीं ब्लेक के प्रदर्शन से लोगों को निराशा हुई। ब्लेक स्पर्धा के दौरान शुरुआत से अंत तक एक बार भी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे।

Related Articles

Back to top button
Close