Home Sliderदेशनई दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की दिल्ली में प्रस्तावित सभा रद्द

नई दिल्ली, 26 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को दिल्ली में होने वाली सभा को निषेधाज्ञा लागू होने के कारण रद्द कर दिया गया है। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अमित शाह का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

बलात्कार मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में भड़की हिंसा शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर तक पहुंच गई। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन में ट्रेन के दो खाली कोच जलाने के अलावा डेरा समर्थकों ने डीटीसी बसों और आरटीवी बसों को निशाना बनाया। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली और रोहिणी जिला को छोडकर अन्य 11 जिलों में एहतियातन धारा 144 लागू कर दी है। 

प्रधानमंत्री ने ‘नुआखई जुहार’ पर्व की ओडिशा के लोगों को बधाई दी

दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने बताया कि दिल्ली में धारा 144 लागू होने के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजा गार्डन में होने वाला आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 

इस सार्वजनिक सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद प्रवेश वर्मा सहित कई बड़े नेता हिस्सा लेने वाले थे। 

Related Articles

Back to top button
Close