Home Sliderखबरे

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने गाँव की इस लड़की से रचाई दूसरी शादी , माँ ने पसंद की थी दुल्हन , देखे शादी की pics

मुंबई : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। धूमधाम से बलिया उत्तर- प्रदेश में पवन सिंह की शादी कल रात संपन्न हुई। बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दुल्हनिया बनी हैं । हालांकि इस शादी को गोपनीय रखा गया था मगर मीडिया के द्वारा पूरी दुनिया को पता चल गया की पवन सिंह ने शादी कर ली है। पवन सिंह ने 5 मार्च को ज्योति सिंह संग कोर्ट में शादी कर ली थी । इसके बाद 6 मार्च को उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों से पारंपरिक तरीके से शादी की। ज्योति सिंह एक्टर पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं और वह अभी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। ज्योति अपनी तीनों बहनों में सबसे छोटी हैं और उनके पिता राम बाबू सिंह बलिया के कुछ सबसे दबंग लोगों में गिने जाते हैं। 

21be0c27-788b-4904-9b9f-b24ac167913c

माँ की पसंद लड़की से की शादी 

p1

जिस ज्योति नामक लड़की से पवन सिंह ने शादी की है उस लड़की को पवन सिंह की माँ और उनके परिवार वालो ने पसंद किया था .
पवन सिंह ने यह शादी बिना किसी दिखावे के एक दम सादा सिंपल  और पूरे गांव के रीति रिवाज के साथ शादी किया .पहले द्वार पूजा फिर जयमाल ,उसके बाद मंडप में पंडितो ने पूरे मंत्र और रीति रिवाज के साथ पवन सिंह और ज्योति की शादी करवाई , फिर हर रीति रिवाज को करते हुए दुल्हन की बिदाई हुई .

कड़ी धुप में अनुष्का को बैठाकर वरुण धवन ने 10 घंटे तक चलाई साइकिल

आप को बता दे मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पवन सिंह अपने पैतृक गांव आरा (बिहार) के जोखहरी गांव से बारात लेकर चितबड़ागांव पहुंचे। -विवाह में करीब हजार लोग शामिल हुए। होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई थी। उसके बावजूद भीड़ को काबू में करने लाठी चार्ज करना पड़ा।

p2

पहली पत्नी ने किया था सुसाइड 

पवन सिंह की पहली पत्नी का नाम नीलम था और उन्होंने मुंबई के एक फ्लैट में 8 मार्च 2015 को सुसाइड कर लिया था। नीलम का शव सबसे पहले उसकी सगी बहन पूनम ने देखा था। मुंबई के अंबोली स्थित एक फ्लैट में पूनम का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। नीलम ने अपनी बहन को पंखे से लटका देख कर सबसे पहले पवन सिंह को इसकी खबर दी। पवन अपनी पत्नी को लेकर तुरंत अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। पवन की पत्नी ने जिस वक्त आत्महत्या की उससे महज 3 ही महीने पहले दोनों की शादी हुई थी और मुंबई आए नीलम को महज 3 दिन हुए थे।

नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थी और इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली थी। नीलम की मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया। पवन सिंह कुछ समय पहले BJP भी ज्वाइन कर चुके हैं। और अब उन्होंने अपने परिवार के एक जानने वाले परिवार की बेटी ज्योति सिंह से शादी की है। पवन का गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ दुनिया भर में पॉपुलर हुआ था और इसे विदेशी गायकों तक ने रीमेक किया था।

Related Articles

Back to top button
Close