उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भाजपा के संकल्प पत्र में यूपी के हर मुद्दे, विपक्ष दोहराने को मजबूर: केशव

Uttar Pradesh.लखनऊ, 07 फरवरी= भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के चुनाव में राजनीतिक मुद्दे तय करने में भाजपा ने बढ़त ले ली है। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश के हर मुद्दे को छुआ है। उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल के समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुशासन, भ्रष्टाचार, गुण्डाराज के कारण महिलाओं, गरीबी और रोजगार के मुद्दे विपक्षी पार्टियों के घोषणा पत्र से गायब थे।

ये भी पढ़े :  कार्यकर्ताओं की नाराजगी का असर राहुल और अखिलेश के रोड शो पर भी पड़ा.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल की असफलता को छुपाने के लिए सैफई परिवार ने तीन महीनों तक ड्रामा खेला लेकिन असलियत जनता के सामने आ ही गई। पिछले पांच वर्षों में न तो गन्ना किसानों को भुगतान हुआ न ही लड़कियों की शिक्षा के लिए राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अच्छा संस्थान बना पायी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि जितने भी पुलिस अधिकारियों की हत्या सपा संरक्षण में की गई उसमें एक में भी सजा नहीं हो पाई।

ये भी पढ़े :  पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार.

केशव मौर्य ने कहा कि प्रदेश के लाखों नौजवानों के सपनों को रौदने वाले अनिल यादव के खिलाफ हाईकोर्ट के निर्णय के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। आज प्रदेश का नौजवान सपा सरकार से निराश है, महिलायें असुरक्षित है, और लड़कियां निराश हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब लोक कल्याण संकल्प पत्र जनता के बीच रखा, तभी से सपा और बसपा ने इन मुद्दों पर चर्चा शुरू की।

Related Articles

Back to top button
Close