उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भाजपा के 37वे स्थापना दिवस पर दिया गया स्वच्छता का सन्देश

Uttar Pradesh.लखनऊ, 06 अप्रैल = भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 37वां स्थापना दिवस गुरुवार को स्वच्छता के सन्देश के साथ प्रदेश अध्यक्ष कैशव मौर्य ने प्रारम्भ किया। आज से नौ दिवसीय सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम जनआंदोलन के रूप में प्रारम्भ होंगे।

प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य मुख्यालय में झाड़ू थामी और स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर साफ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यालय के सभी विभागों में स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन स्वच्छ भारत को जन-जन तक पहुंचाने के ध्येय से पार्टी आगे बढ़ रही है। पार्टी के स्थापना दिवस से स्वच्छता के विचार को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही और सर्वव्यापी बनाने के लिए सेक्टर केन्द्रित कार्यक्रम की श्रृंखला प्रारम्भ होगी।

योगी सरकार सभी किसानों-गरीबों का कर्ज करें माफ: सीपीआईएम

मौर्य ने पार्टी के पदाधिकारियों से स्वच्छता मिशन को प्रभावी बनाने के लिए हर दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सभी सेक्टर पर प्रभावी रूप से स्वच्छता, जीएसटी, भीम एप और केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं प्रदेश की योगी सरकार के प्रथम कैबिनेट के किसान कर्जमाफी के ऐतिहासिक फैसले सहित सभी जानकारी जनता तक पहुंचेगी।

मौर्य ने कहा कि स्वच्छता और मोदी सरकार की नीतियों से आमजन की समृद्धि तथा कैशलेस व्यवस्था से राष्ट्र को समृद्धशाली बनाने के अभियान में भाजपा आगे बढ़ेगी। परम वैभन्नेतु मेतद स्वराष्ट्रम् के भाव के साथ व्यक्ति की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक समृद्धि से राष्ट्र की समृद्धि का मार्ग के रूप में यह अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर भाजपा सभी मण्डलों में समरसता के अपने संकल्प के साथ जनता के बीच होगी।

Related Articles

Back to top button
Close