Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भाजपा को 532 करोड़ और कांग्रेस को 42 करोड़ का चंदा मिला

-सत्ताधीशों को ही मिलता है चुनावी चंदा

नई दिल्ली (ईएमएस)। वर्ष 2016-17 में देश की 6 राष्ट्रीय पार्टियों को 589.39 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। इन छह राजनीतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस शामिल है।

2016-17 वर्ष में भाजपा को 532.27 करोड़ और कांग्रेस पार्टी को 41.90 करोड़ का चंदा मिला है। बाकी चार दलों को मात्र 15 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। एनसीपी को 6.34 करोड़, सीपीएम को 5.25 करोड़ तृणमूल कांग्रेस को 2.15 करोड़ और सीपीआई को 1.44 करोड रुपए चंदा मिला है।

राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कंपनियों पर दबाव बना रही है कि अन्य दलों को चंदा ना दिया जाए यदि कोई कंपनी चंदा देती है, तो उसे परेशान किया जाता है। इस भय से कंपनियां कांग्रेस को भी चंदा देने से कतरा रही हैं। जिसके कारण राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की हालत इन दिनों सबसे ज्यादा दयनीय है। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए धन भी नहीं है|

Related Articles

Back to top button
Close