Home Sliderदेशनई दिल्ली

भाजपा ने यूपी, बिहार लोस उपचुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली, 19 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और बिहार की कुल तीन लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा लोस सीट पर उपेन्द्र शुक्ल और फूलपुर लोकसभा सीट पर कौशलेन्द्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर प्रदीप सिंह को टिकट थमाया है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके साथ बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए पार्टी ने रिंकी पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।

गोरखपुर लोकसभा सीट से सासंद रहे योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। वहीं फूलपुर लोकसभा सीट प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई है। योगी और मौर्य दोनों उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वहीं बिहार की अररिया सीट से सांसद रहे तस्लीमुद्दीन के अकासमिक निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।  (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close