उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

केशव बोले , मोदी के कारण मिली जीत, जनता ने खारिज किया गुण्डाराज.

Uttar Pradesh.लखनऊ, 11 मार्च= विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यूपी में अपनी सबसे बड़ी सियासी जीत की ओर बढ़ रही है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती जा रही है, पार्टी दूसरे दलों को और ज्यादा पीछे छोड़ती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धुंधादार प्रचार और 23 रैलियों के कारण 2017 का ये चुनाव पार्टी के लिए रामलहर से भी कहीं ज्यादा असरदार साबित हो रहा है। मोदी लहर ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमे यह जीत पीएम मोदी के कारण मिली है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने गुण्डाराज को खारिज किया है। वहीं गोरखपुर से पार्टी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर संसदीय बोर्ड में फैसला लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को पूरी तरह खारिज कर चुकी हैं, उन्हें विकास और सुरक्षा चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें विकास को लेकर वोट मिला है। इस बीच रूझानों में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलता देख राजधानी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता होली खेल कर जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता जोश में मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close