Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भारतीय शर्तों पर खत्म होनी चाहिए भारत-पाक शत्रुता : जनरल रावत

नई दिल्ली (ईएमएस)। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा देश आर्थिक प्रगति के साथ रक्षा खर्च की जरूरत के महत्व को समझता है। जनरल रावत ने कहा जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता भारतीय शर्तों पर खत्म होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर भारतीय सेना की आक्रामकता का‘ दर्द’ पाकिस्तानी सुरक्षा बल महसूस कर रहे हैं। रावत ने इस ओर इशारा किया कि भारत की ओर से सीमापार गोलीबारी का बढ़ना पाकिस्तान पर दबाव बनाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा पहले सीमा पर दबाव सिर्फ हमारे ऊपर था और हम सतर्क रहते थे और अब पाकिस्तानी सेना भी वही दर्द महसूस कर रही है।

PM मोदी के दौरे का मिनट-टू-मिनट ब्यौरा सोशल मीडिया पर जारी करने वाला युवक गिरफ्तार

रावत ने कहा घुसपैठियों की मदद कर रही पाकिस्तानी चौकियों को ‘दंडित किया’ जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि सीमा पर गोलीबारी में बढ़ोतरी ने पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा पर अधिक सुरक्षा बल तैनात करने के लिए मजबूर कर दिया है। सेना प्रमुख‘ विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Close