उत्तराखंडखबरेराज्य

देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू.

Uttarakhand.देहरादून, 17 मार्च (हि.स.)। द्रोणनगरी का ऐतिहासिक झंडा मेला शुक्रवार को यहां विधिवत पूर्व प्रचलित संस्कारों के साथ दरबार साहिब में शुरू हो गया। लाखों श्रद्धालु झंडा आरोहण के अविस्मरणीय क्षण के गवाह बनें। दरबार साहिब प्रशासन ने सभी तैयारियां समय से पहले ही पूरी कर ली थी। देर रात तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से संगतों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

शुक्रवार सुबह आठ बजे से झंडा उतारने की रस्म प्रारंभ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दही, घी व गंगाजल से झंडा साहिब को स्नान कराया। इसके बाद गिलाफ(रेशमी कपड़ा) चढ़ाने की रस्म सुबह दस बजे से शुरू हुई। सबसे पहले सादे गिलाफ चढ़ाए गए। इसके बाद शनील के गिलाफ और फिर दर्शनी गिलाफ चढ़ाकर झंडे जी का आरोहण हुआ।

ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश  : किसानों का ऋण माफ करेगी की भाजपा सरकार.

इस बार करनाल (हरियाणा) जिले के साबत गांव निवासी आशीष कुमार गोयल ने दर्शनी गिलाफ चढ़ाया। इसके बाद दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज के निर्देशन में झंडा आरोहण शुरू हुआ।

बताते चलें कि श्री गुरू राम राय महाराज के जन्मदिवस के रूप में हर साल यह उत्सव मनाया जाता है। वर्ष 1676 में श्री गुरु राम राय ने यहां डेरा डाला था। तभी से अनवरत झंडा साहिब मेला आयोजित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close