खबरेजम्मू

भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू, 23 फरवरी (हि.स.)। भूस्खलन के चलते तीन सौ किलोमीटर लम्बे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पस्सियां गिर जाने से गुरुवार को एक बार फिर बंद करना पड़ा।

ये भी पढ़े : जम्मू आतंकी हमला : आतंकी संगठन हिज्ब ने ली हमले की जिम्मेदारी.

जानकारी के अनुसार, देर शाम डिगडोल व इससे लगते अन्य क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते मार्ग पर पस्सियां आ गिरीं, जिसके बाद मार्ग को बंद कर दिया गया। बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) जो इस मार्ग की देखभाल करती है ने युद्ध स्तर पर मशीनों व आदमियों की मदद से मार्ग से पस्सियां हटाने का काम शुरू किया है जिसके बाद ही मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button
Close