खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को मारा चाकू …..

मुंबई,4 जनवरी : मां के साथ स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा पर बुधवार की तड़के जैसलपार्क सब-वे में चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी,लडकी से एक तरफा प्यार करता था।और पिछले दो साल से उसका पीछा करता आ रहा था।एक स्टील कंपनी में काम करने वाले आरोपी युवक का नाम विनोद कुमार कश्यप है।

वह 23 साल का है।जबकि लड़की की उम्र महज 14 साल  है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है।आरोपी और जख्मी लडकी एक ही क्षेत्र में रहते हैं।बताते हैं कि आरोपी युवक, लड़की से एकतरफा प्यार करता था। पिछले दो साल से वह लड़की का पीछा कर रहा था।पर लड़की इस तरफ ध्यान नही देती थी।युवक कई बार लड़की के साथ छेड़खानी करना चाहा। जिससे वह डर गई थी।इसलिए उसकी मां उसे स्कूल छोड़ने जाती थी।जब भी युवक, लड़की को छेड़ता था, हर बार वह अपने परिवार से उसकी शिकायत करती थी।तब परिवार के लोग युवक को डांटते थे।जिससे वह चिढ़ा हुआ था।

भीमा – कोरेगांव की घटना साजिश का नतीजा – राज्य सरकार

बुधवार सुबह जब वह अपनी मां के साथ स्कूल जा रही थी,तभी जैसलपार्क सब-वे में आरोपी युवक पीछे से आया और लड़की पर चाकू से हमला कर दिया।युवक के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास,छेड़खानी,पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। (हि. स)

Related Articles

Back to top button
Close