खबरे

भोजपुरी सिनेमा का नया खलनायक ’शिवदानी गिरी’

R.yadav MUMBAI : भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के उम्दा फिल्म निर्माण और सुनहरे दौर में नित नये कलाकारों को पदार्पण हो रहा है और उनका भविष्य भी उज्जवल प्रतीत हो रहा है। इसी क्रम में एक नये खल अभिनेता ’शिवदानी गिरी’ का पदार्पण हो रहा है, जो अपनी अभिनय कुशलता से अलग मुकाम बनाना चाहते हैं। वे जल्द ही भोजपुरी फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम में बतौर खलनायक के रूप में रुपहले परदे पर नजर आने वाले हैं। इनफिनिटी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’तुम्हारे प्यार की कसम’ के निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया जा रहा है। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता राज चोपड़ा हैं। फिल्म की निर्मात्री फारिया शाद व निर्माता शरफ अली हैं।
फिल्म में खलनायक ’शिवदानी गिरी’ के साथ मुख्य भूमिका में महानायक कुणाल सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, मोनालिसा, साहिल खान, अमरीश सिंह, ईनुश्री, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, शिवदानी गिरी, अभिलाषा प्रसाद, सी पी भट्ट, करन पाण्डेय, अमित शुक्ला, सीमा सिंह, मेहनाज श्रॉफ, के के गोस्वामी, उमाकान्त और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।
विदित हो कि  ’तुम्हारे प्यार की कसम’ की शूटिंग के समय ’शिवदानी गिरी’ की अभिनय प्रतिभा को देखकर है हर किसी ने मुक्त कंठ से उनके अभिनय की सराहना की है। यह उनके कामयाबी के लिए शुभ संकेत है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लक्ष्मीसेन पुर के मूल निवासी ’शिवदानी गिरी’ में जेहन अभिनय कूट कूट कर समाहित है। पढ़ाई के साथ – साथ बनारस के थियेटर ग्रुप से जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीखी हैं। पढ़ाई पूरी कर मुंबई, माया नगरी की तरफ रुख किये हैं। मुंबई में भी थियेटर करने के बाद अब फिल्म जगत में पदार्पण किये हैं। उनके उज्जवल भविष्य की हर कोई कामना कर रहा है।     

Related Articles

Back to top button
Close