Home Sliderदेशनई दिल्ली

मनीष सिसोदिया बने आप के पंजाब प्रभारी

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने इसका ऐलान करते हुए ये जानकारी दी कि इसका फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने किया है। पंजाब में मौजूदा राजनीतिक स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद राजनीतिक मामलों की समिति ने यह फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह ने ट्वीट कर पंजाब के प्रभारी पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दे दिया था। इसके पीछे कारण हाल ही में हुए नगर निकाय को माना जा रहा है जिसमें आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। तीन नगर निगमों के कुल 225 वार्ड में से आआपा एक वार्ड तक नहीं जीत पाई। जबकि 17 नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के 414 वार्ड में से पार्टी केवल एक वार्ड ही जीत पाई। जबकि इसी साल मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में आआपा ने117 सीटों में से 22 सीटें जीती थीं और वह पंजाब में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी।

Related Articles

Back to top button
Close