Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

BMC चुनाव 2017 : मतदान बाद हाथ धोने पर स्याही के निशान ख़त्म !

Maharashtra. मुंबई, 21 फरवरी= पुणे महानगर पालिका के लिए हो रहे मतदान के दौरान पता चला कि शुक्रवार पेठ में स्थित आदर्श विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची प्राध्यापिका मंजूश्री जोशी ने मतदान करने के बाद हाथ में लगी स्याही को जब धो दिया तो वह निशान धुल गया। ऐसे में यहां पर मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े : BMC चुनाव 2017 : मुंबई में मतदान का प्रतिशत धीमा, ठाणे में 10.38 प्रतिशत मतदान.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार पेठ के मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद प्राध्यापिका मंजूश्री जोशी ने सेल्फी लेकर फोटो को फेसबुक पर डाला और हाथ धो लिया तो उन्हें देखकर आश्चर्य हुआ कि मतदान की स्याही धुल गई है। यही बताने के लिए जब वे पुन: मतदान केंद्र पर पहुंची तो वहां पर उनके हाथ में फिर से स्याही लगा दी गई और हाथ धुलने के बाद वह पुन: धुल गई। इस मतदान केंद्र पर मतदान करने वाले अनेक मतदाताओं को ऐसी स्थिति का सामना करना पड रहा है। ऐसे में फर्जी मतदान होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close