Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

मन की बात: PM मोदी ने दी बंग्लादेश को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई.

नई दिल्ली, 26 मार्च:=  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 30वें मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश की जनता को संबोधित किया। रेडियो और दूरदर्शन पर रविवार की सुबह 11 बजे प्रसारित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बंग्लादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। बंग्लादेश का स्वतन्त्रता दिवस 26 मार्च को मनाया जाता है। बंगबंधु के नाम से विख्यात शेख मुजीबुर्रहमान के द्वारा 25 मार्च 1971 की आधी रात के बाद पाकिस्तान से अपने देश की आजादी की घोषणा की थी। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 फरवरी को अपने 29वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिक समुदाय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा था कि 15 फरवरी, 2017 भारत के जीवन में बेहद गौरवपूर्ण दिवस के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिन हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व के सामने भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है। इसरो ने कई अभूतपूर्व मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। मंगलयान भेजने के बाद पिछले दिनों इसरो ने मेगा मिशन के ज़रिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 उपग्रह अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृष्टिहीनों के टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मिली ऐतिहासिक जीत पर भी बधाई दी थी।

यह भी पढ़े  : 7 मई को होगी NEET परीक्षा ,एक्जामिनेशन सिटी की सूची में जुड़े 23 नये शहर, 

Related Articles

Back to top button
Close