Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 30 जनवरी : महात्मा गांधी की आज 70वीं पुण्यतिथि है। देशभर में कई संगठन और संस्थाएं राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गांधी स्मृति में शांतिपाठ का भी आयोजन किया गया।

30 जनवरी,1948 यही वह तारीख है जब विश्व में सत्य और अहिंसा के प्रेरणास्रोत महात्मा गांधी की हत्या हुई थी और यह वही जगह है जब महात्मा गांधी 30 जनवरी,1948 सांध्य भजन के लिए जा रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद ही इस जगह का नाम परिवर्तित कर गांधी स्मृति रख दिया गया और यहां एक संग्रहालय बनाया गया। इस भवन में महात्मा गांधी के जीवन के अंतिम 144 दिनों की अनेक स्मृतियां संग्रहित हैं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close