खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाबलेश्वर में रात में चल रही पार्टी पर छापा, 17 गिरफ्तार

मुंबई, 21 दिसम्बर (हि.स.) । महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के लिंगमाला वॉटरफाल के समीप बुधवार देर रात में चल रही पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लड़कियों सहित 17 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक महाबलेश्वर के लिंगमाला वॉटरफाल के गेट-तीन के पास वाहन खड़े थे। ठंढी के मौसम में देर रात तक वहां वाहन के खड़े रहने पर वन विभाग के अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छापा मारकर तीन लड़कियों समेत 17 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
Close