Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : भाजपा नगरसेवक ने शिवसेना नेता के मुंह पर पोती कालिख !

मुंबई, 12 मई = डोंबिवली में शिवसेना शहर प्रमुख के मुंह पर कालिख पोतने के जुर्म में स्थानीय पुलिस ने भाजपा नगरसेवक महेश पाटील को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने दस हजार रुपए की जमानत पर महेश पाटील को रिहा कर दिया है। इस घटना से डोंबिवली शहर में शिवसेना व भाजपा कार्यकर्ताओं में तनाव फैल गया है ,लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

जालना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे द्वारा किसानों को कथित रुप से अपशब्द कहे जाने पर विपक्ष दानवे के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शनकर रहा है। इस मामले में भाजपा के साथ सत्ता में सहभागी शिवसेना भी दानवे विरोध शुरु कर दिया है। इसके चलते गुरुवार को डोंबिवली शहर प्रमुख भाऊ चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे के विरोध में जोरदार आंदोलन किया था। भाऊ चौधरी के इस आंदोलन से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया था।

MP बोर्ड:10वीं और 12वीं में 75 फीसद से अधिक अंक लाने वालों की फीस सरकार भरेगी : शिवराज

शुक्रवार को भाजपा नगरसेवक सुबह कार्यकर्ताओं सहित भाऊ चौधरी के घर गए और उनके चेहरे पर कालिख लगा दिया। इस मामले की शिकायत स्थानीय तिलकनगर पुलिस स्टेशन ने दर्ज किया और भाजपा नगरसेवक भाजपा नगरसेवक महेश पाटील को गिरफ्तार कर लिया था। स्थानीय पुलिस ने शिवसेना व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रोष को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर रखे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close