Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र में आज किसान आंदोलन के 5वें दिन महाराष्ट्र बंद.

मुंबई, 05 जून : राज्य में सोमवार को किसानों का लगातार 5वें दिन आंदोलन जारी है। किसानों ने आज समूचे महाराष्ट्र में आज बंद रखने का ऐलान किया है। जिससे राज्य के कई जिलों में जैसे पुणे, अहमदनगर, नाशिक आदि में किसानों ने अपना कृषि उत्पाद बाजार में नहीं भेजा है और बैलगाड़ी, जानवर सहित आंदोलन में शरीक हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी पुणतांबा में किसान संगठनों की बैठक सुबह आयोजित की गई थी। इस बैठक में किसानों ने आज महाराष्ट्र बंद करने का व छह जून को सरकारी कार्यालयों में ताला लगाने का तथा सात जून को विधायकों व सांसदों के कार्यालयों पर ताला लगाने का निर्णय लिया है। इस बैठक में नामदेव धनवटे, बालासाहेब चव्हाण, विजय धनवटे आदि किसान नेताओं को आंदोलन चलाने के लिए अधिकृत किया गया है।

इस निर्णय के बाद अहमदनगर में पुणतांबा में किसानों ने जोरदार बंद किया है, जिससे कात्रज डेयरी का मार्ग पूरी तरह ठप कर दिया गया है। इसी तरह मनमाड, मालेगांव और चांदवड़ में भी बंद रखा गया है। कोल्हापुर में बंद को सफल बनाने के लिए गोकुल दूध संकलन केंद्र को पूरी तरह बंद करवाने का प्रयास किसान कर रहे हैं। किसानों के महाराष्ट्र बंद में कांग्रेस, राकांपा, शिवसेना, मनसे, शेकाप, स्वाभिमानी किसान संगठन, किसान संगठन, सीटू, छावा आदि संगठन पूरी तरह शामिल हैं, इससे किसानों के आंदोलन को स्वत:स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा है।

यह भी पढ़े : महारष्ट्र : किसानों की हड़ताल हुई हिंसक, पुलिस ने की हवा में गोलीबारी व लाठीचार्ज

Related Articles

Back to top button
Close