खबरे

जासूसी कांड में फंसी टाइगर श्रॉफ की मां आयशा , इस अभिनेता के ………

मुंबई (ईएमएस)। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद बॉलीवुड की एक और हस्ती जासूसी कांड में फंसती दिख रही है। यह हस्ती टाइगर श्रॉफ की मां और जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा हैं। ठाणे पुलिस की जांच में सामने आया है कि आयशा ने वकील रिजवान के जरिए अभिनेता साहिल खान की कॉल डिटेल निकलवाई।

आरोप है कि आयशा ने गैर-कानूनी ढंग से साहिल खान का कॉल रिकॉर्ड निकलवाया है। साहिल ने 2001 में स्टाइल फिल्म से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी। हालांकि न उनकी फिल्म चली और न ही एक्टिंग। साहिल की जासूसी में अहम कड़ी बना रिजवान जो नवाजुद्दीन का वकील है और गैर-कानूनी तरीके से नवाज की पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाने के चक्कर में जेल में है। आयशा उम्र में साहिल से तकरीबन 17 साल बड़ी हैं। लेकिन कुछ महीने पहले आयशा और साहिल के बीच अफ़ेयर की ख़बरें आई थीं।

VIDEO : अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं रानी , बर्थडे केक देख काटने के लिए तैयार नहीं………

                                                file photo

साहिल ने आयशा के साथ की कुछ अंतरंग फोटो भी सार्वजनिक कर दी थीं। हालांकि आयशा ने इन फोटो जो गलत बताया था। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ जो अदालत तक पहुंचा था। पुलिस की जांच में कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं, जिनका खुलासा जल्द ही हो सकता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम इस मामले में उस वक्त सामने आया था, जब ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने 11 लोगों को दबोचा, जो गैरकानूनी तरीके से कॉल रिकॉर्ड की जासूसी कर रहे थे। इनमें से अधिकांश प्राइवेट जासूस हैं।

Related Articles

Back to top button
Close