Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। उसके बाद अध्यक्ष अमित शाह ने उम्मीदवारों के नाम पर अपनी सहमति दी| पार्टी ने महादेव जानकर, विजय गिरकर, राम पाटिल रातोलीकर, रमेश नारायण पाटिल और निलय नाइक को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button
Close