खबरेबिहारराज्य

महिलाओं से छेड़खानी करता था बेटा, परेशान होकर मां ने उठाया ये खतरनाक कदम, बोली ……..

पटना/न्यूज़ डेस्क

बख्तियारपुर में ग्रामीणों से बेटे की उलाहना सुन-सुनकर परेशान हुई एक मां ने 50 हजार रुपये सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपित महिला खुसरूपुर की रहनेवाली रेणु देवी ने इसका खुलासा किया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने दो अपराधियों को बख्तियारपुर से दबोच लिया। पकड़ा गये अपराधियों में धर्मवीर कुमार (सालिमपुर) और श्रवण कुमार (टेका बिगहा) शामिल हैं। दोनों अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि बीते सात अप्रैल को रेणु देवी के कहने पर उसके बेटे मिंटू राम की हत्या की थी।

हैवान बन गया था बेटा, मरवा दिया

आरोपित महिला रेणु देवी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। मृतक मिंटू राम बड़ा था। दो बेटे दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। मिंटू की हरकतों से पूरा गांव परेशान था। वह राह चलते किसी भी महिला के साथ छेड़खानी करता था। किसी के घर में चोरी करना व सामान छीन लेना उसकी आदत बन गई थी। रेप के एक केस में वह जेल भी गया है। कई बार समझाने-बुझाने के बाद भी उसने अपनी आदत नहीं छोड़ी। विवाहित महिला से शादी करने के बाद भी उसकी आदत नहीं छूटी। उसके बाद अपराधी धर्मवीर कुमार को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।

बेटे की हरकतों से तंग आकर उसकी मां ने सुपारी देकर हत्या करा दी। बेटे ने अपनी जमीन दिखाकर कई लोगों से रुपये भी कर्ज में लिये थे। दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।

Related Articles

Back to top button
Close