खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना : 55 वर्षीय महिला के गले में चप्पल डालकर गांव भर में घुमाया……

मुंबई,23 दिसंबर :  उस्मानाबाद जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाले सैनिक को आज मुरुम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सैनिक ने 55 वर्षीय महिला के गले मं चप्पल पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया था और घुमाते समय उसकी पिटाई की थी। गांव के लोगों ने इसका विरोध किया जिससेे महिला की जान बच सकी थी। 

मिली जानकारी के अनुसार यह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना कल शुक्रवार को उस्मानाबाद जिले में स्थित उमरगा तहशील में आलूर गांव में घटी है। इसी गांव का रहने वाले सैनिक शिवानंद सोमैया स्वामी 4 दिन पहले सेना से छुट्टी लेकर गांव में आया था। उसने 55 वर्षीय महिला नीला बाई मलक्पा स्वामी पर अपनी पत्नी को गाली देने , परिवार की बदनामी करने का आरोप लगाया था ।

यह भी पढ़े : एक नज़र में जाने : लालू यादव काे दोषी करार दिया जाना और चारा घोटाला का घटनाक्रम

इसके बाद सैनिक ने महिला की पिटाई करते हुए उसके गले में चप्पलों का हार डाल दिया और महिला को पिटते हुए गांव में घुमाना शुरु कर दिया था। इस दौरान महिला की बेटी के साथ भी विनयभंग किए जाने की जानकारी मिली है। महिला गरीब परिवार की थी , इसलिए गांववाले बेबस यह तमाशा देखते रहे थे, लेकिन युवावर्ग को यह घटना नागवार गुजरी , जिससे युवावर्ग ने सैनिक स्वामी का जोरदार विरोध किया और वृद्धा को छुड़ाया। । इस घटना की जानकारी मुरुम पुलिस स्टेशन को मिलने के बाद पुलिस ने बीती रात इस मामले को दर्ज किया गया।

मुरुम पुलिस को सैनिक स्वामी ने गांव के दो लोगों का नाम बताया और कहा कि दोनों ने इस महिला के बारे में उससे गाली देने की बात की थी। इसलिए इस मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक मुस्तफा शेख ने आज दिन में सैनिक सहित २ महिला के बारे में गलत जानकारी देने वाले राजू मड़ीवाल व उसकी मां को गिरफ्तार किया है। इस घटना में घायल वृद्धा नीलाबाई का इलाज उमरगा अस्पताल में हो रहा है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close