खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : आर्केस्ट्रा बार के नाम पर अश्लील हरकतों पर लगी लगाम , 14 आर्केस्ट्रा बारों के लाइसेंस रद्द

मुंबई, 08 फरवरी : आर्केस्ट्रा बार के नाम पर अश्लील हरकतें की जाती हैं। वीरवार को मुंबई पुलिस ने ऐसे 14 आर्केस्ट्रा बारों के लाइसेंस रद्द कर दिए। इनमें सांताक्रूज, ओशिवरा, अंटापहिल, विनोबानगर, वनराई, मुलुंड, नागपाडा, डीबी मार्ग स्थित बार शामिल हैं। साथ ही अन्य कई आर्केस्ट्रा बार भी पुलिस के निशाने पर हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, बारों को आर्केस्ट्रा का लाइसेंस लेकर चलाया जा रहा था। हकीकत में आर्केस्ट्रा बारों में अश्लील हरकतें ज्यादा होती थीं। बारों के लिए दिए गए नियमों का पालन नहीं किया जाता था। लगातार इनके खिलाफ शिकायतें आ रही थीं। पुलिस ने उसके आधार पर सांताक्रूज, ओशिवरा, अंटापहिल, विनोबानगर, वनराई, मुलुंड, नागपाडा, डीबी मार्ग स्थित बारों पर कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मुंबई में चल रहे आर्केस्ट्रा बारों के नाम पर नौकरी का लालच देकर दूसरे राज्य की युवतियों को यहां लाकर डांसबार के गोरखधंधे में धकेला जाता था।

लात-घूंसों से मार-पीटकर व्यक्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि तात्कालीन गृहमंत्री आरआर पाटिल ने वर्ष 2006 में महाराष्ट्र में डांसबार पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद मुंबई, ठाणे और पनवेल जैसे अनेक क्षेत्रों में अवैध रूप से डांसबार चलाए जा रहे थे। वर्ष 2016 में डांसबार शुरू करने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की गई, जिसमें लाइसेंसधारकों का स्पष्टीकरण सुनकर मुंबई में पहले तीन बारों को चलाने का आदेश दिया गया था और बाद में यह संख्या बढ़ती चली गई। अब पुलिस ने 14 आर्केस्ट्रा बारों के लाइसेंस फिर से रद्द कर दिए हैं। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close