खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़

मुंबई, 01 दिसम्बर (हि.स.)। मुंबई कांग्रेस कार्यालय में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार की सुबह तोड़फोड़ करते हुए व्यापक पैमाने पर कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है। हमलावर कौन हैं और कहां से आए, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आजाद मैदान पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के समीप व मुंबई महानगर पालिका के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को अज्ञात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाने का कार्य किया है। घटना की सूचना पाकर आजाद मैदान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हुए हैं।

माना जा रहा है कि ये हमला पूर्व नियोजित साजिश का एक हिस्सा है। हमलावरों ने कांग्रेस कार्यालय में मात्र तोड़फोड़ की है| किसी कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने की कोई सूचना नहीं है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम व मनसे के बीच जारी विवाद को केंद्र बिंदु मानते हुए इस हमले की पृष्ठिभूमि को देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close