खबरेमहाराष्ट्रराज्य

गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गई वसई की ‘’विश्वराजा’’ नामक नाव पर अज्ञात पर्ससीन ने किया जानलेवा हमला ,एक मछुवारा जख्मी

केशव भूमि नेटवर्क / पालघर : पालघर जिला के अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए गई वसई की ‘’विश्वराजा’’ नामक नाव पर दमण (गुजरात ) के पास अज्ञात पर्ससीन द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है .

‘’वसई मच्छीमार सर्वोदय सहकारी संस्था मर्या’’ इस संगठन के अध्यक्ष ने पालघर के डीएम को जानकारी देते हुए बताया की 28 दिसम्बर को शाम करीब 6.30 के आस पास पालघर जिला के वसई से ‘विश्वराजा’ क्र.IND-MH-6-MM-168 इस नाव (बोट )सवार मछुवारे दमन के पास समुन्द्र में करीब 85 समुद्री मील की दूरी पर मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे .उसी दरमियान  दमन की DD/०3/MM/०338 इस पर्ससीन नाव पर सवार दमन के रहने वाले करीब 8 मछुवारो से जगह को लेकर विवाद हो गया .

एक मछुवार घायल ,क्षतिग्रस्त नाव में हुवा 5 लाख का नुकसान

जिसके बाद दमन के मछुवारों ने वसई की ‘’विश्वराजा’’ नामक नाव को चारो तरफ से घेर कर उस पर हमला करके नाव को ठोकर मार मार कर डुबाने के लिए हर प्रयास करने लगे. इस हमले वसई की ‘’विश्वराजा’’ नामक नाव काफी क्षतिग्रस्त हो गई और इस नाव में करीब 5 लाख का नुकसान हो गया. साथ ही इस हमले में नाव पर सवार अलिबाग का रहने वाला मोजेस संज्याव (49) नामक मछुवार घायल हो गया.

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने किया निरिक्षण

घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने इस नाव का निरिक्षण किया तो उन्हों ने पाया की इस हमले में यह नाव काफी क्षतिग्रस्त हो गई है .जिसके बाद इस नाव के मालिक नितिन नाझरेथ बुदुल रा.पाचुबंदर ने अज्ञात लोगो के खिल वसई पुलिस स्टेशन में एफआयआर दर्ज करवाया.अब इस घटना की जांच के लिए यह मामला मुंबई एलोगेट पुलिस स्टेशन में भेज दिया गया है .

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

वही इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पालघर जिला के कलेक्टर डॉ. माणिक गुरसल ने कहा है कि मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान कानून व्यवस्था का पालन करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बीच कोई दरार नहीं है। समुद्री कानून के साथ-साथ आपराधिक कानून के तहत कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close