उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पति के काम पर जाते ही ससुर की नियत बिगड़ी , बहु से दुष्कर्म करने में असफल हुआ तो खुद को लगाई आग

बहराइच,20 जनवरी : नानपारा इलाके के एक गांव में बहु से दुष्कर्म के प्रयास में असफल कलयुगी ससुर ने शुक्रवार रात खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसकी शनिवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बहु ने खुद के साथ हुई वारदात की बात ससुरालीजनों से बयां कर दी थी। लोकलाज के भय के चलते अधेड़ ससुर ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं पीड़िता का कहना है कि दोषी ससुर ने खुद अपनी सजा तय कर ली, ऐसे में पुलिस के पास जाना व्यर्थ है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

ब्राइटलैंड स्कूल मामला : ब्लू व्हेल गेम खेलती थी आरोपी छात्रा , जिसका शिकार बना मासूम बच्चा

नानपारा इलाके के एक गांव निवासी 18 वर्षीय विवाहिता शुक्रवार को घर में अकेली थी। सुबह ही उसका पति नौकरी के सिलसिले में तमिलनाडु चला गया। देर शाम विवाहिता खेत से जब वापस लौटी तो उसके ससुर सूबेदार खान (40) पुत्र यासीन की नीयत खराब हो गई। ससुर ने दुष्कर्म करने की मंशा से बहु को दबोच लिया। वह छेड़खानी करने लगा। लेकिन युवती शोर मचाते हुए घर के बाहर भाग आयी और घर के अन्य सदस्यों से रोते हुए अपने साथ हुई वारदात की जानकारी बताई। यह सुनकर सभी आग बबूला हो उठे। उधर, आरोपित ससुर सूबेदार ने खुद को घर में बंद कर लिया। लोग दरवाजा पीटते रहे। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। कुछ देर बाद घर से धुआं उठता दिखाई दिया। जिस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।

दरवाजा तोड़कर जब लोग घर के भीतर दाखिल हुए तो मंजर देख सभी के होश उड़ गए। ससुर सूबेदार ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। परिजनों ने आग पर काबू पाकर तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन पीड़िता ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पीड़िता का कहना है कि दोषी ससुर ने खुद अपनी सजा तय कर ली तो पुलिस के पास जाने से क्या मतलब है। घटना की सूचना मृतक के बेटे को भी दी गयी है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close