Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : जोगेश्वरी में मिडडे मिल की खिचड़ी खाकर 32 बच्चे हुए बीमार , अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 13 दिसंबर : मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में स्थित मेघवाड़ी में महानगरपालिका के स्कूल में खिचड़ी खाने से 32 बच्चे बीमार हो गए हैं। इनमें 19 छात्राओं का समावेश है। इन सभी बच्चों का इलाज यहां कोकण अस्पताल में हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार जोगेश्वरी पूर्व में स्थित सर्वोदय नगर में बाल विकास नामक मराठी व अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक स्कूल है। इस स्कूल में आज बुधवार को सुबह 10 बजे मिडडे मिल के रुप में खिचड़ी छात्रों को वितरीत की गई थी।

दो दिन बाद थी शादी , मेंहदी लगवाकर सीधे अपने रूम में गई और फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या !

पुलिस के अनुसार खिचड़ी खाने के बाद यहां बच्चों की स्थिति बिगडऩे लगी , जिससे 32 छात्रों को कोकण अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस स्कूल में खिचड़ी कांजुरमार्ग की एक संस्था ने सप्लाई किया था। इसलिए खिचड़ी का नमूना प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। इस मामले की सघन जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close