खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : लोकल ट्रेन में ‘गुंडागर्दी’ करने वाली 20 महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई, 14 सितम्बर : कल्याण में लोकल ट्रेन में सीट को लेकर ‘गुंडागर्दी’ करने वाली महिलाओं पर जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई की है। डोंबिवली में बुधवार को एक महिला ने लोकल ट्रेन में मारपीट किए जाने की शिकायत जीआरपी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। गुरुवार सुबह जीआरपी पुलिस ने जाल बिछाकर 20 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

बच्चे को बेरहमी से पीटने वाली शिक्षिका गिरफ्तार

डोंबिवली में बुधवार सुबह 8.30 बजे मुबंई की तरफ जाने वाली लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही एक महिला से अन्य महिला यात्रियों ने बेरहमी से मारपीट किया था। इस मामले में पीडि़त महिला द्वारा जीआरपी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने लोकल ट्रेन में सादे कपडे पहन कर कोम्बिंग ऑपरेशन करते हुए आज सुबह 20 महिलों को गिरफ्तार किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close