खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई हाइकोर्ट ने दिया आदेश , काम पर वापस लौटें डॉक्टर .

मुंबई, 23 मार्च (हि.स.)। मुंबई उच्च न्यायालय ने राज्य के सभी डॉक्टरों को हडताल खत्म करके वापस काम पर आने का आदेश दिया है। इसीलिए अब सभी डॉक्टर हड़ताल समाप्त करके काम पर लौट आएंगे। हाईकोर्ट ने इन डॉक्टरों से कहा है कि हड़ताल पर जाने के पहले वे अपनी शपथ को याद करेें और तत्काल काम पर लौट आएं। इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का आश्वासन कोर्ट को दे दिया है।

गौरतलब है कि राज्य के डॉक्टर कुछ दिन पहले हड़ताल पर चले गए हैं। इस पर मुंबई उच्च न्यायालय नेइन डॉक्टरों को हड़ताल पर जाने के लिए फटकार लगाई थी, वहीं, राज्य सरकार ने उन्हें हड़ताल पर जाने से मना करते हुए कहा था कि ऐसा करने पर उनका छह महीने का वेतन काट लिया जाएगा। इसके बावजूद डॉक्टरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

ये भी पढ़े : कांग्रेस छोड़ने की खबर पर बोले नारायण राणे.

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को उनकी शपथ को याद दिलाते हुए काम पर लौट आने का आदेश दिया है तो डॉक्टरों ने भी कोर्ट को आश्वस्त किया है कि वे काम पर लौट आएंगे। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने डॉक्टरों की हडताल के संदर्भ में विधानसभा में एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें हड़ताल पर जाने वाले इन डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने का आह्वान किया है। धुलिया में डॉक्टरों पर जो हमला हुआ है, उसका निषेध किया जा रहा है। सरकार डॉक्टरों के समर्थन में खड़ी है। सरकार उन्हें आश्वस्त करती है कि उन पर होने वाले हमलों को रोकने का प्रयास किया जाएगा। मरीजों की सेवा से इंकार करना और हड़ताल पर जाना उचित नहीं है।

सरकार द्वारा जारी निर्देश में इन डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की मांग करते कहा गया डॉक्टर काम पर लौटो, सरकार चर्चा के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से परेशान होेकर मुंबई, धुलिया, नाशिक, पुणे और औरंगाबाद के अस्पतालों में मरीजों के तिमारदारों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना तक को अंजाम दिया। इसके कारण डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Close