Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

मुसीबत में सलमान : काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने सुनाई पांच साल की सजा , पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई(5 अप्रैल): आज सलमान खान की मुश्किलें बढ़ गई है जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में बड़ा फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है।जिसके बाद पुलिस ने सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया .

सलमान के अलावा बाकी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम आरोपी थे। इन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। 

काला हिरन शिकार मामले में सलमान खान दोषी करार , हुई जेल तो हो सकता हैं 1,000 करोड़ का नुकसान …

जानिए, क्या है ये पूरा मामला 

– 19 साल पहले सितंबर 1998 में सलमान खान जोधपुर में सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो फिल्म में सहयोगी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए गए। आरोप है कि उन्होंने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया। 

– शिकार की तारीख 27 सितंबर, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर 1998 बताई गई। साथी कलाकारों पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा। अब इस पर आज फैसला आने वाला है।

– बिश्नोई समाज के लोगों ने इस मामले में पुलिस में शिकायत की। इसके बाद वन्य विभाग और पुलिस दोनों सक्रिय हुए। तब तीन मामले सलमान और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज किए गए। 

– इस मामले में 12 अक्टूबर 1998 को पहली बार सलमान ख़ान की गिरफ्तारी हुई। पांच दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्टूबर को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हुए।
घोड़ा फार्म हाउस शिकार मामले में ट्रायल कोर्ट ने 10 अप्रैल 2006 को पांच साल की सजा सुनाई। 6 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली। 26 अगस्त 2007 को सेशन कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा। सलमान को फिर 6 दिन जेल में काटने पड़े।

– गिरफ्तारी के दौरान सलमान के कमरे से पुलिस ने पिस्टल और राइफल बरामद की। आरोप है कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। लिहाजा सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत चौथा केस भी दर्ज हुआ था।
 

 
 
 

Related Articles

Back to top button
Close