Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

मोतीलाल नेहरू के पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी के प्रमुख नेता मोतीलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। मोतीलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता थे।

उल्लेखनीय है कि मोतीलाल नेहरू का जन्म 6 मई 1861 को आगरा में हुआ था। उन्होंने कैम्ब्रिज से बार ऐट लॉ की उपाधि ली और अंग्रेजी न्यायालयों में वकील के रूप में कार्य प्रारम्भ किया। इसके बाद मोतीलाल ने वकालत छोडकर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में कार्य किया था। 1923 में उन्होंने देशबंधु चित्तरंजन दास के साथ कांग्रेस पार्टी से अलग होकर अपनी स्वराज पार्टी की स्थापना की। 1928 में कोलकाता में हुए कांग्रेस अधिवेशन के वे अध्यक्ष चुने गये। 1928 में कांग्रेस द्वारा स्थापित भारतीय संविधान आयोग के भी वे अध्यक्ष बने

उनकी मृत्यु 6 फ़रवरी 1931 को हुई थी। कांग्रेस ने आज (मंगलवार) ट्वीट कर कहा, ‘आज हम याद करते है मोतीलाल नेहरू को जो पेशे से अधिवक्ता थे। वे कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। उन्होंने 1928 में नेहरू रिपोर्ट लिखी जिसने भारत के लिए एक प्रस्तावित प्रभुत्व संविधान की रूपरेखा तैयार की।’

Related Articles

Back to top button
Close