Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

आतंकियों की कैद से छूट कर फादर टॉम भारत पहुंचे , PM मोदी से मिले

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (हि.स.)। ईसाई पादरी फादर टॉम वेटिकन सिटी से भारत सकुशल लौट आए। फादर टॉम 4 मार्च, 2016 से आतंकियों के कब्जे में थे, जिन्हें अदन से अगवा किया गया था। 

उनके अगवा होने के बाद से भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार फादर टॉम की रिहाई के लिए कोशिश कर रहा था। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने उन तमाम देशों और संगठनों से संपर्क बनाए रखा, जिससे फादर टॉम की रिहाई सुनिश्चित हो सके। 
आतंकियों से रिहा होने के बाद घर वापस आ गए हैं।

भारत लौटने पर पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के जे अल्फोंस ने उनकी आगवानी की। उसके बाद फादर टॉम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। 

Related Articles

Back to top button
Close