Home Sliderदेशनई दिल्ली

यशवंत सिन्हा पर बोले राजनाथ- न भूलें कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है

नई दिल्ली, 27 सिंतबर (हि.स.)। भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने जो कुछ कहा है उस पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार सरकार का बचाव किया। उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि किसी को यह नहीं भूलना चाहिये की भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देने के दौरान यशवंत सिन्हा के लेख पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। यह किसी को नहीं भूलना चाहिये कि आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का एक स्थान है।’ 

उल्लेखनीय है कि वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली के ख़िलाफ मोर्चा खोलते हुए एक अंग्रेजी दैनिक में एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था गर्त की ओर जा रही है। भाजपा में कई लोग ये बात जानते हैं, लेकिन वह डर की वजह से कुछ कहेंगे नहीं।

Related Articles

Back to top button
Close