उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी कैबिनेट की पहली बैठक आज, हो सकता है किसानों की कर्ज माफी पर फैसला.

लखनऊ, 22 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की पहली बैठक बुधवार शाम पांच बजे लोक भवन में होगी। प्रदेश की भाजपा सरकार इस दौरान किसानों की कर्ज माफी समेत कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।

मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा, 22 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 13 राज्यमंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी।

ये भी पढ़े : पुलिस कल्याण योजना : पुलिस कर्मियों का होगा हेल्थ चेकअप.

मुख्यमंत्री मंगलवार को नई दिल्ली में थे। वहां उन्होंने में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी।

योगी आदित्यनाथ कल रात ही दिल्ली से यहां वापस आ गये थे। आज सुबह वीवीआईपी गेस्ट हाऊस में उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर और पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

Related Articles

Back to top button
Close