खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नानीपाडा परिसर में चीते के हमले में आठ घायल

मुंबई, 13 जनवरी (हि.स.)। मुंबई उपनगर के मुलुंड पूर्व में स्थित नानीपाडा परिसर में चीते के हमले से आठ लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज मुलुंड के स्थानीय सावरकर अस्पताल में चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि मुलुंड पूर्व के नानीपाडा परिसर में शुक्रवार की रात अचानक चीता आ गया और उसने आठ लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में बालाजी किमते (40), करिश्मा पाले (40), सविता काटे (30) और गणेश पुजारी (45) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मनपा के सावरकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य चार घायलों के नाम समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close