उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी में बाघ का अातंक, 15 दिन में चार की मौत !

Uttar Pradesh.फर्रुखाबाद, 08 अप्रैल= उत्तर प्रदेश के शहर फर्रुखाबाद में एक बाघ ने बच्चे को मार डाला। उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की जानकारी देने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

मामला मेरापुर गांव का है। यहां पर एक बाघ ने पिछले 15 दिनों से अपना आंतक ढाये हुए है। उसने अभी तक चार इंसान व छह मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। जिससे गांव के लोग काफी दहशत में हैं। शाम ढलते ही घर की महिलाएं बच्चों को घर से बहार नहीं निकलने देती, वहीं पुरुष घर के बाहर पहरा देते हैं। इसकी शिकायत ग्रामीण ने वन विभाग को दी, लेकिन उनकी ओर से कोई भी कार्रवाई अभी तक नही की गई है। इसी क्रम को बढ़ाते हुए देर रात बाघ ने गांव मे हमला बोला दिया।

यूपी में बदमाशो के हौसले बुलंद , अपराधों को रोकने में पुलिस असफल

बाघ को देखकर छत पर सो रहा 15 वर्षीय मासूम घबरा कर नीचे उतरने लगा तो वह छत से नीचे गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लिया और जल्द ही बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button
Close