Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

योगगुरु रामदेव से मिले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

– प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सुधारों के लिए किया काम : रामदेव
– भाजपा का मेगा संपर्क अभियान

नई दिल्‍ली (ईएमएस)। भाजपा को समर्थन देने के लिए संपर्क अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और योग गुरु बाबा रामदेव से दिल्‍ली में मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर उस समय संभाली, जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था। किसान आत्‍महत्‍या कर रहे थे। देश में भ्रष्‍टाचार और महंगाई चरम पर थी। मोदी जी ने देश को इन तमाम संकटों से उबारा है। उनके कुशल नेतृत्‍व में देश में भ्रष्‍टाचार पर अंकुश लगा और सरकार ने गरीबों व किसानों के लिए पर्याप्‍त काम किए। इस मिशन के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश की प्रख्यात हस्तियों को पार्टी और सरकार के कामकाज से अवगत कराएंगे। अकेले अमित शाह ही इस अभियान के तहत 50 बड़ी हस्तियों से मिलेंगे।

गौरतलब है कि सबसे पहले अमित शाह ने गुरुग्राम जाकर पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की थी। उसके बाद संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से उनके घर जाकर मिले थे और फिर पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव से भी दिल्ली में अमित शाह ने पार्टी के लिए समर्थन मांगा और उनको मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया था। अमित शाह का लोगों से संपर्क करने का एक अपना तरीका है। 2019 चुनाव को देखते हुए अमित शाह ने अब देश की तमाम बड़ी बड़ी हस्तियों से मुलाकात करने का अभियान चलाया है। आने वाले दिनों में अमित शाह कुछ प्रमुख लोगों से मुलाकात का सिलसिला जारी रखेंगे। इस अभियान को अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इसके तहत एक तबके को सरकार के प्रति अच्‍छी धारणा पैदा करना है। अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनोपयोगी कार्यों के प्रति देश में जागरूकता पैदा करना और जनता का समर्थन हासिल करना है।

26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा ने मेगा प्रचार अभियान ‘समर्थन के लिए संपर्क’ शुरू किया। इसके तहत पार्टी के चार हजार से अधिक नेता एक लाख लोगों से संपर्क करेंगे। वह इस अभियान के तहत देश की प्रख्यात हस्तियों को पार्टी और सरकार के कामकाज से अवगत कराएंगे। इतना ही नहीं इस अभियान में हर पार्टी कार्यकर्ता को कम-से-कम 10 लोगों से संपर्क करना हो। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। इस पहल में कार्यकर्ताओं की सहायता के लिए ‘नमो ऐप’ पर ‘संपर्क फॉर समर्थन’ नाम से एक विशेष आइकन भी उपलब्ध कराया गया है।

धुंए में मेरी मां की आंखों की रोशनी भी कम हुई : रामदेव

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलन के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए काम किया है। योग गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट के समय देश को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी धुंए में खाना बनाती थीं, धुंए से उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई। सरकार की उज्ज्वला योजना से महिलाओं को खुशी मिली है। रामदेव ने कहा कि सरकार ने चार साल में कितना काम किया है ये सब जानते हैं। वहीं शाह ने कहा कि रामदेव बाबा के पास पहुंचने का अर्थ करोड़ों लोगों तक पहुंचना।

Related Articles

Back to top button
Close