खबरे

रणविजय सिंह के घर आई नन्ही परी .

मुंबई,18 जनवरी=  अभिनेता और वीजे रणविजय सिंह एक बेटी के पिता बन गए हैं। मंगलवार की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर ये खुशी जाहिर करते हुए संदेश दिया कि घर में एक नन्हीं सी परी के आने से हमारा परिवार बेहद खुश है। रणविजय और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा की ये पहली संतान है।

2014 में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधी थी। रणविजय इन दिनों एमटीवी पर रोडीज के एंकर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close